Famous Tourist places in Lansdowne
लैंसडौन प्राकर्तिक सुन्दरता से परिपूर्ण स्थल है। पर्यटको को यहाँ की शांति भरा जीवन व शांत वातावरण बहुत पसंद आता है। लैंसडौन एक छोटा सा पर्यटक स्थल है जिस कारण यहाँ के पर्यटक स्थल भी काफी नजदीक में बसे हुए है जो देखने में पर्यटको को बहुत उत्साहित व आकर्षित करते है।
यहाँ पर मुख्य रूप से टिप इन टॉप, सेंट मैरिज चर्च, ताड़केश्वर मंदिर, भुल्ला ताल, गढ़वाल राइफल्स वॉर और म्युसियम, भीम पकोड़ा आदि प्रमुख स्थलों में से एक है जहाँ आप लैंसडौन यात्रा के दौरान भ्रमण पर जा सकते है व बहुत कम समय में इन पर्यटक जगहों पर घूम सकते है वही यहाँ कई ऐसे साहसिक और मनोरंजक कार्य भी है जो पर्यटक लैंसडौन भ्रमण के दौरान कर सकते है।(लैंसडौन में करने योग्य साहसिक एवं मनोरंजक कार्य को जानने हेतु यहाँ क्लिक करे)
Top 6
Tourist places to visit in Lansdowne

1- टिप इन टॉप: Tip in Top or Tiffin Top in Hindi: टिप इन टॉप लैंसडौन की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। प्रकर्ति प्रेमियों के लिए ये जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। टिप इन टॉप को टिफिन टॉप (Tiffin Top) के नाम से भी जाना जाता है जहाँ से आप हिमालय की ऊंचाई वाली चोटियो के अलावा त्रिशूल और चौखंबा की बर्फ से ढकी चोटियों को साफ तौर पर देख सकते है।
यहाँ का होने वाला सबसे सुन्दर दृस्य यहाँ का सूर्योदय व सूर्यास्त है। यह स्थल पिकनिक बनाने वालो के लिए भी स्वर्ग से कम नहीं है। यहाँ से आप–आस के गांव के अलावा पूरा लैंसडौन नजर आता है।
यहाँ आने के लिए मार्च और अप्रैल तथा अक्टूबर से नवम्बर का मौसम सबसे अच्छा रहता है। इस समय यहाँ का मौसम साफ़ रहता है जिस कारण आप दूर– दूर की खूबसूरत चीजों को चीजे भी आसानी से देख सकते है।

2– गढ़वाल राइफल्स वॉर और
म्युसियम: Garhwal Riffles and
Museum in Hindi: गढ़वाल राइफल रेजीमेंटल
स्मारक लैंसडौन के सबसे सुन्दर व आकर्षक स्थलों में से एक है। इस स्थान का निर्माण
1923 को भारत के पूर्व कमांडर इन चीफ के० लार्ड० राव लिंसन द्धारा कराया गया था। यहाँ
गढ़वाल राइफल्स से सम्बंधित युद्ध व योद्दाओं के किस्से व कहानियाँ आपको जगह–जगह देखने को मिल जायेंगे वही पाकिस्तानी मुद्रा व पुराने शाही शासन से जुड़े
दस्तावेज व झंडे भी आप यहाँ देख सकते है।
इस स्थल को दरबान सिंह संग्रहालय (Darban Singh
Museum) के नाम से भी जाना
जाता है। इस स्मारक में शाम 5 बजे तक ही जाने की छूट है उसके पश्चात आप इसके भीतर
नहीं जा सकते है। यहाँ पास में ही परेड ग्राउंड भी बना हुआ है जहाँ परेड होते हुए आप
बाहर से देख सकते है। इसके अन्दर जाने की सख्त मनाही है।

3- ताड़केश्वर मन्दिर: Tadkeshwar Temple in Hindi: ताड़केश्वर मन्दिर लैंसडौन के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। यह मन्दिर एक पहाड़ की चोटी पर बना हुआ है तथा समुद्र तल 2,092 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह मंदिर भारत में मौजूद प्रमुख
शक्ति पीठो में से भी एक है।
यह मंदिर चारो और से घने जंगलो और अलग अलग किस्म की वनस्पतियो से घिरा हुआ है। मुख्य शहर से मंदिर तक पहुंचने में लगभग 1 घंटे का समय लगता है। यहाँ तक आप अपने वाहन से या ट्रैक द्धारा भी पहुँच सकते है। ट्रैक के दौरान रास्ते में आपको घने देवदार, चीड़, बाँज, बुरांस के पेड़ो के साथ-साथ तरह-तरह की जड़ी बूटियां भी दिखाई पड़ती है जिस कारण आपको ट्रैक द्वारा यहाँ जाने में अलग ही आनंद की प्राप्ति होती है।
तारकेश्वर महादेव का प्राचीन मंदिर है जो भगवान शिव को अर्पित है। यहाँ हर साल हजारो-लाखो श्रद्धालु पूजा अर्चना हेतु इस मंदिर में आते है तथा अपने व अपने परिवार की लम्बी उम्र की कामना करते है।

4- सेंट् मैरिज चर्च: Saint Marries Church in Hindi: सेंट मैरिज चर्च अंग्रेजो के समय का बना हुआ है जो लैंसडौन के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है। अंग्रेजो द्धारा यहाँ कई भवनों के साथ-साथ इस चर्च का निर्माण भी करवाया गया था।
इस चर्च में पुराने समय की संरचनाओं को आसानी से देख सकते है। यह चर्च अंग्रेजो द्धारा 1895 को बनाया गया था। खूबसूरत चर्च “टिप इन टॉप”(Tiffin Top) की पहाड़ी पर बनाया गया है जहाँ से आप पूरे शहर की सुंदरता को देख सकते है। यह चर्च अपने रंगीन खिड़कियों व दीवारों के लिए विशेष तौर पर पर्यटकों के बीच काफी पसंद है।

5- भीम पकोड़ा: Bheem Pakoda in Hindi: भीम पकोड़ा बाहरी लैंसडौन की धूरा रोड पर स्थित है जो
एक बड़े से पत्थर के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ पर एक बड़ा पत्थर पहाड़ी पर रखा हुआ है जो
अपनी जगह से कभी नहीं गिरता चाहे आप इस पर कितना भी जोर लगा ले।
मान्यता के अनुसार ये पत्थर भीम द्धारा यहाँ पर रखा
गया था। यह पत्थर अपनी जगह से हिलता तो है परन्तु ढलान से नीचे कभी नहीं गिरता है।
यही चमत्कार देखने लोग दूर–दूर से यहाँ पर आते है।

6- भुल्ला ताल: Bhulla Tal in Hindi: भुल्ला ताल लैंसडौन में स्थित प्रमुख पर्यटक व पिकनिक स्थल है। भुल्ला ताल गढ़वाल के प्रसिद्ध शब्द भुल्ला से लिया गया है जिसका अर्थ गढ़वाल में छोटा भाई से होता है।
इस ताल की निगरानी तथा सुरक्षा का कार्य भारतीय सेना द्वारा किया जाता है। यहाँ बड़ी संख्या में पर्यटक पिकनिक बनाने आते है। यह ताल चारो और से घने जंगलो से घिरा हुआ है जहाँ पर्यटक बोटिंग का आनंद ले सकते है। भारतीय सेना द्वारा यहाँ पर पर फव्वारों तथा पर्यटकों के घूमने हेतु एक पार्क का भी निर्माण कराया गया है।
2 comments
[…] Posts Top 6 Tourist places in Lansdowne Lansdowne “The heaven of Uttarakhand” Top 5 Restaurants in Lansdowne 6 Best Things to do […]
Hello
Tnx for appreciating. Keep continue to read my further blogs as http://hindi.worldtravelfeed.com
Tnx again
Hindi.worldtravelfeed.com