Home Tourist places of Uttarakhand Best time to go Lansdowne

Best time to go Lansdowne

by Pankaj Pant
0 comment
By-Bus

Best time to go Lansdowne

लैंसडौन जाने का सबसे अच्छा समय

Best time to go Lansdowne in Hindi: लैंसडौन आप साल के किसी भी मौसम में जा सकते है। यहाँ का मौसम सालभर सुहावना बना रहता है। गर्मियों के सीज़न में भी यहाँ पर ज्यादा गर्मी नहीं पड़ती है हालांकि ठण्ड के मौसम में यहाँ ठण्ड बहुत अधिक पड़ती है तथा यहाँ का तापमान शून्य से भी नीचे चला जाता है जिस कारण सर्दियों के मौसम में पर्यटको को काफी तकलीफो का भी सामना करना पड़ता है।

(लैंसडौन का मौसम व तापमान के बारे में जानने के लिए यहाँ क्लिक करे)

यहाँ पर आपको मार्च से अक्टूबर व नवंबर तक जाना चाहिए उस समय पर यहाँ का मौसम बहुत अधिक खुशनुमा व चारो तरफ हरियाली से भरा होता है जिस कारण ये जगह पर्यटको को अपनी और आकर्षित करती है।

How to go Lansdowne

लैंसडौन कैसे जाये

How to go Lansdowne in Hindi: लैंसडौन सड़क मार्ग से आसानी से जुड़ा हुआ है। यहाँ का नजदीकी हवाई अड्डा जॉलीग्रांट है जो यहाँ से लगभग 152 किमी की दूरी पर स्थित है। यहाँ का बस स्टेशन व रेलवे स्टेशन कोटद्धार में है जो यहाँ से 40 किमी की दूरी पर स्थित है। यहाँ से आप टैक्सी या प्राइवेट वाहन द्धारा यहाँ पहुंच सकते है। नई दिल्ली से लैंसडौन तक की दूरी लगभग 270 किमी के आसपास पड़ती है।

How to reach Lansdowne by Bus: सड़क मार्ग द्वारा लैंसडौन कैसे जाये

By-Bus
By Bus

लैंसडौन सड़क मार्ग द्वारा देश के बड़े शहरों व अन्य राज्यों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। लैंसडौन का नजदीकी बस स्टेशन कोटद्वार में स्थित है जो यहाँ से लगभग 40 किमी की दूरी पर स्थित है। यहाँ से लैंसडौन हेतु रोडवेज की बसों का सञ्चालन निरंतर रूप से होता है। आप चाहे तो कोटद्वार से प्राइवेट टैक्सी करके भी आप लैंसडौन तक आ सकते है।

वही उत्तराखण्ड के अन्य जिलों व देश की राजधानी नई दिल्ली से भी लैंसडौन हेतु  बसों का संचालन सुचारु रूप से किया जाता है। दिल्ली से लैंसडौन तक की दूरी 270 किमी है।

लैंसडौन तक आप अपने प्राइवेट वाहन द्धारा भी आसानी से पहुंच सकते है। वही यहाँ पर लोकल की जगहों पर घूमने के लिए आपको टैक्सी आसानी से उपलब्ध हो जाएगी।

How to reach Lansdowne by train: ट्रैन मार्ग द्वारा लैंसडौन कैसे जाये:

BY-TRAIN
BY TRAIN

लैंसडौन का अपना कोई रेलवे स्टेशन नहीं है अपितु लैंसडौन का नजदीकी रेलवे स्टेशन कोटद्वार में है जो लैंसडौन से लगभग 40 किमी की दूरी पर स्थित है।


रेलवे स्टेशन के बाहर से ही आपको प्राइवेट टैक्सी लैंसडौन हेतु खड़ी मिल जाएगी जिसके द्वारा आप आसानी से लैंसडौन तक पहुंच सकते है। बस से आने के लिए आपको अन्य राज्यों से सीधे लैंसडौन के लिए बसे मिल जाएगी अन्यथा आपको पहले कोटद्वार तक आना होता है। कोटद्वार से लैंसडौन तक के लिए आपको कई बसे खड़ी मिल जाएगी।

How to reach Lansdowne by Air: वायु मार्ग द्वारा लैंसडौन कैसे जाये:

BY AIR

लैंसडौन का अपना कोई हवाई अड्डा नहीं है अपितु लैंसडौन का नजदीकी हवाई अड्डा जॉलीग्रांट हवाई अड्डा है जोकि देहरादून में स्थित है। जॉलीग्रांट हवाई अड्डा लैंसडौन से लगभग 162 किमी की दूरी पर स्थित है। हवाई अड्डे के बाहर से ही आपको प्राइवेट टैक्सी लैंसडौन हेतु आसानी से मिल जाएगी जिससे आप यहाँ तक आसानी से पहुंच सकते है।


जॉलीग्रांट हवाई अड्डा हेतु देश की राजधानी नई दिल्ली व अन्य राज्यों से नियमित रूप से उड़ानों का संचालन किया जाता है। दिल्ली के इंदिरा गाँधी एयरपोर्ट से जॉलीग्रांट हवाई अड्डा के लिए रोजाना उड़ानों का संचालन किया जाता है।

Related Posts

Leave a Comment