Home Tourist places of Uttarakhand Ranikhet “A beautiful Hill Station of Uttarakhand”

Ranikhet “A beautiful Hill Station of Uttarakhand”

by Pankaj Pant
4 comments
Tourist Places near Almora

Ranikhet “A beautiful Hill Station in Uttarakhand”

रानीखेत उत्तराखंड का एक खूबसूरत पर्यटक स्थल


About Ranikhet in Hindi: रानीखेत उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में स्थित एक छोटा परन्तु खूबसूरत हिल स्टेशन है जो समुद्र तल से 1,824 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह जगह प्रकर्ति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है।

रानीखेत शहरी भीड़भाड़ से दूर एकांत में बसा एक शांत पर्यटक स्थल है जहाँ से आप हिमालय की चोटियों को स्पष्ट रूप से देख सकते है।

रानीखेत अपने यहाँ बसे प्राचीन मंदिरो(रानीखेत के प्रमुख पर्यटक स्थलों एवं मंदिरो के बारे में विस्तार से जानने के लिए ये पोस्ट पढ़े) सुन्दर व साफ रास्तो तथा सुन्दर घाटियों के लिए प्रसिद्ध है। वही इस जगह पर भारतीय सेना के कुमाऊँ रेजिमेंट का मुख्यालय भी स्थित है जहाँ एक पुरातन संग्रहालय भी मौजूद है जिस पर युद्ध समय के हथियार, फोटो तथा वहाँ की भव्यता को बहुत ही खूबसूरत रूप से प्रदर्शित किया गया है।

ऐसा कहा जाता है की इस स्थान पर पहले एक विशाल महल था जिसे अंग्रेजकाल में अंग्रेजो द्धारा तोड़कर अपनी छावनी के रूप में विकसित किया गया था।

रानीखेत में देखने लायक एक और स्थल यहाँ का गोल्फ कोर्स है जो भारत के सबसे अच्छे गोल्फ कोर्स में से एक माना जाता है जिसकी दूरी मुख्य शहर से 5 किमी है। इस गोल्फ कोर्स का रेट भी बहुत कम है जहाँ आदमी बहुत कम पैसे देकर गोल्फ खेलने का लुत्फ़ उठा सकता है।

रानीखेत अपने यहाँ होने वाले साहसिक खेलो के लिए भी प्रसिद्ध है यहाँ बहुत सारे ट्रैकिंग स्थल है वही पैराग्लाइडिंग करने वालो के लिए भी ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है नए सिखने वालो के लिए भी ये जगह बहुत अच्छी है जो यहाँ आसानी से पैराग्लिडिंग सिख सकते है।  

Ranikhet “A beautiful Hill Station of Uttarakhand”
Jhoola-Devi-Temple

रानीखेत एक छोटी जगह होने के साथ साथ हरीभरी व तरहतरह की वनस्पतियो से भरा हुआ है। यह स्थल सीज़न में सेब, आड़ू, पुलम व अन्य किस्म के फलो व फूलो के लिए प्रसिद्ध है। वही यहाँ के जंगलो में तरह – तरह के जंगली जानवर जैसे तेंदुवा, कस्तूरी मृग, गोरल, चकोर, काला तितरमोनाल तितर जैसे पक्षी भी पाए जाते है।

इस पूरे क्षेत्र में देवदार व चीड़ के पेड़ बहुतायत से पाये जाते है वही यहाँ पास में ही रानी झील है जो एक बड़ी और कृत्रिम झील है जिसमे पर्यटक नौकाविहार का आनन्द भी ले सकते है।

रानीखेत मंदिरो के लिए भी प्रसिद्ध है यहाँ के प्रमुख मंदिरो में झूला देवी मन्दिर और बिन्सर महादेव प्रमुख है। बिन्सर महादेव मंदिर भगवान शिव को समर्पित है।

रानीखेत में घूमने के लिए सबसे अच्छा समय गर्मियों का रहता है मानसून के समय पर भी यहाँ आना अच्छा होता है क्योकि इस समय यहाँ का मौसम खुशनुमा बना रहता है।

Related Posts

4 comments

6 Best Things to do in Ranikhet - 6-best-things-to-do-in-ranikhet November 22, 2020 - 6:18 pm

[…] Ranikhet “A beautiful Hill Station of Uttarakhand” […]

Reply
Weather of Ranikhet in Hindi - रानीखेत के मौसम के बारे में हिंदी में जाने November 22, 2020 - 6:40 pm

[…] Ranikhet “A beautiful Hill Station of Uttarakhand” […]

Reply
Tourist Places near Almora /How to reach Almora/Hotels in Almora March 19, 2021 - 6:48 pm

[…] Ranikhet “A beautiful Hill Station of Uttarakhand” […]

Reply

Leave a Comment