Home Tourist places of Uttarakhand How to reach Nainital

How to reach Nainital

by Pankaj Pant
0 comment
How to reach Nainital by Train, Air or by Bus

How to reach Nainital by Train, Air or by Bus

सड़क, ट्रैन व वायु मार्ग द्वारा नैनीताल कैसे जाये
How to reach Nainital by Road: सड़क मार्ग द्वारा नैनीताल कैसे जाएं


How to reach Nainital by Busनैनीताल (Nainital “The City Of lakes”) सड़क मार्ग द्वारा भारत की राजधानी नई दिल्ली व अन्य शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है नैनीताल की दूरी नई दिल्ली से 320 किमी है (New Delhi to Nainital Distance) जहाँ आप 6 से 7 घण्टे में आसानी से पहुँच सकते है

नई दिल्ली (New Deli to Nainital Bus) और अन्य बड़े शहरों से उत्तराखण्ड परिवहन की साधारण बस सेवा व वॉल्वो बस द्वारा आप आसानी से नैनीताल पहुँच सकते है वही अपने प्राइवेट वाहन, टैक्सी अथवा कैब बुक करवाकर भी रास्ते का आनंद लेते हुए आप नैनीताल पहुँच सकते है

How to reach Nainital by Train: रेल मार्ग द्वारा नैनीताल कैसे जाएं


How to reach Nainital by Train: नैनीताल का अपना कोई रेलवे स्टेशन नहीं है नैनीताल का निकटतम रेलवे स्टेशन काठगोदाम में है जो नैनीताल से लगभग 34 किमी (Kathgodam to Nainital Distance) की दूरी पर स्थित है यहाँ से लगातार नैनीताल के लिए आपको बस और टैक्सी की सेवा उपलब्ध हो जाएगी चाहे तो प्राइवेट टैक्सी बुक करवाकर भी नैनीताल तक पहुँचा जाया जा सकता है। 

काठगोदाम स्टेशन बड़े शहरों व देश की राजधानी नई दिल्ली से रेल मार्ग जुड़ा हुआ है (New Delhi to Nainital Train) जहाँ से आपको समय-समय पर काठगोदाम हेतु ट्रेन उपलब्ध हो जाएगी

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून (Dehradun to Nainital) व देश की राजधानी नई दिल्ली से नैनीताल(New Delhi to Nainital) के लिए सीधी ट्रेन का संचालन होता है नई दिल्ली से रानीखेत एक्सप्रेस(Ranikhet Express) द्वारा जो रात्रि 10 बजे चलकर प्रातः 5 बजे आपको काठगोदाम पहुंचा देती है

इस ट्रेन का संचालन राजस्थान के जैसलमेर से होता है वही देहरादून से चलने वाली काठगोदाम (Dehradun to Kathgodam Train) एक्सप्रेस(Kathgodam Express) रात 10 बजे में चलकर लगभग घण्टे में आपको काठगोदाम तक पहुँचा देती है

ट्रेन के  समय के बारे में  जानकारी हेतु आप भारतीय रेल की वेबसाइट में जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है- http://www.indianrail.gov.in

How to reach Nainital by Air: वायु मार्ग द्वारा नैनीताल कैसे जाएं

How to reach Nainital by Air: नैनीताल के सबसे नजदीकी हवाई अड्डा पंतनगर में है जो नैनीताल से 71 किमी की दूरी (Pantnagar Airport to Nainital Distance) पर स्थित है यह हवाई अड्डा देश के प्रमुख नगरों से आपस में जुड़ा हुआ है 

दिल्ली से पंतनगर (Delhi to Pantnagar) के लिए नियमित उड़ाने है वही देहरादून के जॉलीग्रांट हवाई अड्डे(Jolly Grant Airport) से भी पंतनगर के लिए नियमित उड़ाने है यहाँ से आप टैक्सी द्वारा नैनीताल तक आसानी से पहुंच सकते है

Related Posts

Leave a Comment