previous post
लैंसडौन”उत्तराखण्ड का खूबसूरत स्वर्ग”
लैंसडौन एक खूबसूरत पर्यटक स्थल है जहाँ हर साल लाखो पर्यटक घूमने आते है वही यहाँ कई ऐसे कार्य भी है जो पर्यटक लैंसडौन भ्रमण के दौरान कर सकते है। लैंसडौन में पर्यटक शॉपिंग, फोटोग्राफी, बोटिंग, ट्रैकिंग एवं वाइल्डलाइफ का लुत्फ़ उठा सकते है। (लैंसडौन में करने हेतु मनोरंजक व् साहसिक कार्यो के बारे में जानने के लिए ये पढ़े)
लैंसडौन शहर समुद्र तल से 1,706 मीटर(Height of Lansdowne) की ऊंचाई पर बसा हुआ है तथा इसका कुल क्षेत्रफल 2.35 मील है। लैंसडौन का निर्माण अंग्रेजो द्वारा सन 1887 को करवाया था। अंग्रेजो द्वारा यहाँ पर एक छावनी का निर्माण भी करवाया गया था जो आज के समय में गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल (Garhwal Rifles Regimental) के मुख्य आकर्षकों में से एक है। (लैंसडौन के प्रमुख पर्यटक स्थलों के बारे में जानने के लिए यहाँ क्लिक करे) इसके अतिरिक्त ये भारत के स्वतंत्रता संग्राम में शामिल लोगो के लिए भी मुख्य स्थल है।
लैंसडौन(Lansdowne) चारो और से देवदार व चीड़ के वृक्षों से घिरा हुआ है। यहाँ चारो और फैले विशाल पर्वत यहाँ की सुंदरता में चार चाँद लगा देते है। अंग्रेजो के द्धारा लैंसडौन शहर पहाड़ो को बीच से काटकर बनाया गया था। यहाँ की हरियाली आपको यहाँ पर बार–बार आने के लिए आकर्षित करती है।
धार्मिक दृस्टि से भी ये स्थल हिन्दुओं के लिए काफी
महत्वपूर्ण है। यहाँ पर विश्व प्रसिद्ध तारकेश्वर महादेव का प्राचीन मंदिर है जो
भगवान शिव को अर्पित है। यह मन्दिर एक पहाड़ की चोटी पर बना हुआ है जो समुद्र तल से
2,092 की ऊंचाई पर स्थित है।
यहाँ हर साल हजारो-लाखो श्रद्धालु पूजा अर्चना हेतु इस मंदिर में आते है तथा अपने
व अपने परिवार की लम्बी उम्र की कामना करते है।
लैंसडौन उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में
स्थित एक खूबसूरत पर्यटक स्थल है जहाँ पर्यटकों के देखने लायक कई शानदार पर्यटक
स्थल है। इन पर्यटक स्थलों में जाकर पर्यटकों को असीम शांति के साथ-साथ रोमांच की
भी प्राप्ति होती है। जानिए लैंसडौन के खूबसूरत पर्यटक स्थलों के बारे में-
http://hindi.worldtravelfeed.com/famous-tourist-places-in-lansdowne/
हैलो, दोस्तों मैं पंकज पंत एक ब्लॉगर। दोस्तों लिखने, पड़ने व म्यूजिक (खासतौर से मैगज़ीन जैसे इंडिया टुडे व क्रिकेट सम्राट वगैरह) का शौक पहले से ही था तो सोचा क्यों न कुछ लिखा जाये और लिखा भी वो जाये जिसे पढ़कर पाठको को आनन्द भी आये व उसे पढ़कर उनके ज्ञान में भी कुछ वृद्धि हो सके। परन्तु लिखने के लिए एक लेखन सामग्री की आवश्यकता होती है तो सोचा किस विषय पर लिखा जाये। सोचते हुए दिमाग में आया की क्यों न अपने ही गृह राज्य उत्तराखंड के बारे में लिखा जाये जिसकी पृष्टभूमि बहुत ही विशाल होने के साथ-साथ यहाँ की संस्कृति और सभ्यता भी बहुत विकसित है। वही ये एक शानदार पर्यटक स्थल होने के अलावा धार्मिक दृस्टि से भी परिपूर्ण है। यहाँ हर साल हजारो की संख्या में मेलो व त्योहारों का आयोजन होता रहता है जिसे देखने व इनमे शामिल होने के लिए देश-विदेश से लाखो-करोडो लोग उत्तराखंड आते है व इन मेलों को देखने के साक्षी बनते है। इस कारण मैंने लिखने की शुरुवात की अपने उत्तराखंड से। अपनी इस वेबसाइट में मैंने उत्तराखंड की संस्कृति एवं सभ्यता, उत्तराखण्ड के प्रमुख पर्यटक स्थल, उत्तराखण्ड के प्रमुख मंदिरो, उत्तराखण्ड के प्रमुख नृत्य व संगीत, उत्तराखण्ड के प्रमुख ट्रेक्किंग स्थलों, उत्तराखण्ड के मुख्य डैम, उत्तराखण्ड की झीलों व ग्लेशियर के अलावा यहाँ की प्रमुख पर्वत चोटियों व अन्य विषयो को पाठको के समक्ष प्रस्तुत किया है। जैसे- जैसे मुझे अन्य कोई जानकारी मिलती जाएगी में उन्हें अपने पाठको के समक्ष प्रस्तुत करता रहूँगा। धन्यवाद पंकज पंत