Home Tourist places of Uttarakhand Things to do in Binsar

Things to do in Binsar

by Pankaj Pant
0 comment
Things to do in Binsar

5 Things to do in Binsar

बिन्सर यात्रा के दौरान क्या करे

Things to do in Binsarबिन्सर एक खूबसूरत पर्यटक स्थल है जहाँ आप शांति के साथ-साथ रोमांच का भी अनुभव करते हैयहाँ कई ऐसे खूबसूरत पर्यटक स्थल है जहाँ आप शांति में कुछ समय गुजार सकते है वही यहाँ के खूबसूरत द्रश्यो को भी अपने कैमरे में उतार सकते है

बिन्सर में आप ट्रैकिंग, वन्य जीव, फोटोग्राफी, धार्मिक स्थलों की सैर, शॉपिंग आदि कई ऐसे काम है जो आप बिन्सर यात्रा के दौरान वहाँ कर सकते है

Best 5 things to do in Binsar

बिन्सर यात्रा के दौरान करने वाले 5 कार्य
Enjoy Trekking in Binsar

1- Enjoy Wildlife in Binsar: बिन्सर में ले वन्य जीव का

आनन्द

बिन्सर वन्यजीव अभ्यारण्य बिन्सर का प्रमुख पर्यटक स्थल है जहाँ आप वन्य जीव का आनन्द ले सकते है। वन्य जीव का शौक रखने वालो के लिए ये स्थान किसी स्वर्ग से कम नहीं है यह अभ्यारण्य अल्मोड़ा से लगभग 30 किमी की दूरी पर स्थित तथा 46 वर्ग0 किमी0 के क्षेत्र में फैला हुआ है

अभ्यारण्य की समुद्र तल से कुल ऊंचाई लगभग 900 से 2,500(Height of Binsar Wildlife Centuary) मीटर है इसे बर्ड लाइफ इंटरनेशनल द्वारा बर्ड एरिया (Bird Area) घोषित किया गया है

इस अभ्यारण्य की स्थापना 1988 के दौरान की गई थी जिसमे कई प्रकार की जड़ी-बूटियों, वनस्पतियों (Flora & Fauna) के साथ-साथ कई दुर्लभ जीव-जन्तु भी देखने को मिल जायेंगे। यहाँ मिलने वाले मुख्य जन्तुवो में कस्तूरी मृग, जंगली बिल्ली, उड़ने वाली गिलहरी, भोंकने वाला हिरन, नीलकंठ, तीतर आदि कई अन्य पशु-पक्षी भी देखने को मिल जायेगे

Enjoy Shopping in Binsar

2- Shopping in Binsar in Hindi: बिन्सर के बाजार में ले

खरीददारी का आनन्द

बिन्सर घूमने हेतु एक छोटा सा पर्यटक स्थल है जहाँ कोई बड़ा बाजार या शॉपिंग मॉल उपलब्ध नहीं है। यहाँ के बाज़ारो (Binsar Market) में मुख्यतः यहाँ के लोकल उत्पाद ही ज्यादा दिखाई पड़ते है।

यहाँ बाजार से आप मुख्यतः गर्म कपडे जैसे शॉल, गर्म मफलर, स्वः निर्मित स्वेटर, टोपियाँ तथा जमीन में बिछाने हेतु कॉरपेट जैसे सामान खरीद सकते है। वही यहाँ के घरो में बने हुए ताजा फलो के जैम, जूस तथा हैंडीक्राफ्ट का बना सामान की माँग बहुत अधिक रहती है जिन्हे दूर-दूर से आने वाले पर्यटक अपने साथ ले जाते है यहाँ के बने जूस तथा जैम खाने में बहुत अधिक स्वादिष्ट होते है

Harsil “The Valley of Dreams”
Photography-in-Harsil

3- Enjoy Photography in Binsar: बिन्सर में ले फोटोग्राफी

का आनन्द

बिन्सर एक खूबसूरत पर्यटक स्थल है जिसकी खूबसूरती देख हजारो देशी और विदेशी सैलानी हर साल यहाँ आते है। वन्य जीव प्रेमियों व फोटोग्राफर्स के लिए भी बिन्सर किसी स्वर्ग से कम नहीं है

फोटोग्राफर्स यहाँ आकर यहाँ वन्य जीवो व यहाँ से दिखाई पड़ने वाले हिमालय की अध्भुत खूबसूरती को अपने कैमरे में उतार सकते है यहाँ चारो और खड़े देवदार तथा ओक के खूबसूरत वृक्ष, चारो और बिखरी हरियाली, विशाल घाटियाँ तथा यहाँ से दिखाई देने वाली बर्फ से ढकी पर्वत चोटियाँ यहाँ की खूबसूरती को और अधिक बढ़ा देते है।

वही यहाँ हिमालयी पर्वत क्षेत्र में स्थित प्राचीन मन्दिर को देखकर पर्यटकों को असीम शान्ति की प्राप्ति होती है। फोटोग्राफर्स चाहे तो यहाँ के शानदार नजारो को अपने कैमरे में कैद कर सकते है

Things to do in Binsar
Binsar Mahadev Mandir

4- Enjoy Temples in Binsar: बिन्सर में ले यहाँ के धार्मिक स्थलों

का आनन्द

बिन्सर यात्रा के दौरान आप बिन्सर में मौजूद धार्मिक स्थलों का भी आनन्द ले सकते है। बिन्सर हिमालय की गोद में स्थित है जिस कारण यहाँ कई ऐसे मंदिर मौजूद है जो काफी ऊंचाई में स्थित है। आप इन मंदिरो में जाकर शांति के साथ-साथ रोमांच का भी आनन्द ले सकते है।

यहाँ के प्रमुख मंदिरो में बिनेश्वर मंदिर(Bineshwar Temple)गोलू देवता मन्दिर(Golu Devta Mandir), गणनाथ मन्दिर है जिनके  दर्शन आप बिन्सर की यात्रा के दौरान कर सकते है। यहाँ आकर आपको असीम आनंद की प्राप्ति होती है।

यहाँ का प्रसिद्ध गणनाथ मन्दिर बिन्सर से 25 किमी की दूरी पर स्थित है जो भगवान शिव को समर्पित है। वही यहाँ के प्रसिद्ध बिनेश्वर मन्दिर में दूर-दूर से श्रद्धालु आते है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है जिसका निर्माण 16 वी शताब्दी के दौरान राजा कल्याण चंद (Raja Kalyan Chand) द्वारा करवाया गया था।

बिनेश्वर मन्दिर को राजा पीथू ने अपने पिता राजा बिंदु की याद में बनवाया था जिस कारण इसे बिन्देश्वर मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। ये मंदिर घने देवदार के जंगलो के बीच स्थित है। यहाँ आकर श्रद्धालुओं को अद्भुत शांति का अनुभव होता है।

things to do in BInsar
Enjoy Trekking iin BInsar

5- Enjoy Trekking in Binsar: बिन्सर में ले ट्रैकिंग का आनन्द

बिन्सर यात्रा के दौरान आप यहाँ की खूबसूरत वादियों में ट्रैकिंग का भी आनंद ले सकते है। बिन्सर हिमालय की तलहटी में बसा हुआ है जहाँ आप प्रकर्ति के बीच खूबसूरत ट्रैक्स का आनन्द ले सकते है।    यहाँ के प्रमुख ट्रैक्स में कसार देवी(Kasar Dev) से बिन्सर ट्रैक(Binsar Trek) (Kasar Devi to Binsar Trek) तथा बिन्सर सेंचुरी से जागेश्वर धाम(Jageshwar Trek) (Binsar Centuary to Jageshwar Trek) ट्रैक मुख्य है। ट्रैक के दौरान आप यहाँ के छोटे-छोटे गाँवो के बारे में जानने का मौका मिलता है वही आप यहाँ की संस्कृति के बारे में भी जान सकते है।

ट्रैक के दौरान आपको चीड़ और देवदार के घने जंगल देखने को मिल जायेंगे जो इस ट्रैक की खूबसूरती को और अधिक बढ़ा देते है। वही हिमालय की बर्फ से ढकी पर्वत श्रंखला को भी आप करीब से देख सकते है। आप चाहे तो यहाँ की खूबसूरती को भी कैमरे में कैद कर सकते है।

Things to do in Binsar in Hindi

Also read this-

यह भी जाने-

Related Posts

Leave a Comment